पूर्वी बायपास समेत पूरा रिंग रोड अब 6 लेन:भोपाल पश्चिमी बायपास का नया रूट... अब 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होगा, फंदा जोड़ के आगे इंदौर रोड से जुड़ेगा

भोपाल के पश्चिमी बायपास का रास्ता साफ हो गया है। इसके रूट में मामूली बदलाव के साथ अब यह 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होकर इंदौर रोड पर फंदा जोड़ से आधा किमी आगे मिलेगा। यह नया बायपास 6 लेन का होगा। इसके साथ ही पुराने 4 लेन पूर्वी बायपास को भी सिक्स लेन किया जाएगा।

 SOURCE : Dainik Bhaskar 

पूरा भोपाल देवास कॉरिडोर भी सिक्स लेन होगा। इसमें तीन नए फ्लाईओवर बनेंगे जो 8 लेन के होंगे। मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (आरडीसी) यह काम करेगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 7000 करोड़ रुपए खर्च ​किए जाएंगे।

राजधानी के पश्चिमी बायपास के नए रूट पर आरडीसी की ​हाल ही में सीएम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड मीटिंग में सहमति बन गई है। बायपास के नए रूट में रातापानी टाइगर रिजर्व का महाबड़िया स्थित बफर क्षेत्र और समसगढ़ का शिवमंदिर बाहर होगा। नए रूट के साथ पश्चिमी बायपास बनने से भोपाल के चारों तरफ रिंग रोड हो जाएगा।


Property In bhopal

1. पश्चिमी बायपास

नया रूट रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर के बाहर से गुजरेगा

भोपाल पश्चिमी बायपास पहले मंडीदीप के आगे इटायाकलां से शुरू होकर फंदा जोड़ तक जाना था। नए रूट में यह 11 मील प्रतापपुरा से शुरू होगा।


2. पूर्वी बायपास

भानपुर और भौंरी के आरओबी 8 लेन के होंगे, 2026 में खत्म हो रहा टोल

भोपाल के 52 किमी लंबे फोर लेन पूर्वी बायपास को भी 6 सिक्स लेन किया जा रहा है। भानपुर और भौंरी के आरओबी को 8 लेन किया जाएगा। जिस कंपनी ने 2010 में बीओटी पर बनाया था, उसकी मियाद 2026 में पूरी हो रही है। मौजूदा रोड 30 मीटर है, जबकि जमीन 60 मीटर है।

मौजूदा पूर्वी बायपास से रोजाना 21 हजार 115 वाहन निकल रहे हैं। इसे अगले 20 सालों के अनुमान के आधार चौड़ा किया जाएगा। अभी दो टोल प्लाजा से प्रतिदिन 15 लाख रुपए मिल रहे हैं। सर्विस रोड के साथ 6-लेन बनाने में करीब 2500 करोड़ खर्च आएगा।

Real Estate in Bhopal 

3. भोपाल-देवास 6 लेन प्रोजेक्ट

तीन फ्लाईओवर, दो बायपास... इंदौर जाने में आधा घंटा और कम हो जाएगा

भोपाल-देवास रोड पर तीन फ्लाईओवर के साथ दो बायपास बनेंगे। 8 लेन का फ्लाईओवर कुबेरेश्वर धाम पर बनेगा। इसके अलावा कोलूखेड़ी और खजूरी सड़क पर भी फ्लाईओवर होंगे। अमलाहा व कोठरी गांव के बाहर से 6-6 किमी बायपास निकलेंगे। आरडीसी का मानना है कि आदर्श परिस्थितियों में अभी भोपाल से इंदौर पहुंचने में 3 से 3.30 घंटे लगते हैं, इसमें आधा घंटे का वक्त और कम हो जाएगा।

मौजूदा भोपाल-देवास रोड के लिए पूर्व में 60 मीटर जगह अधिग्रहित की गई थी। इसमें से वर्तमान रोड ​में सिर्फ 30 मीटर का इस्तेमाल किया है। यानी 6 लेन प्रोजेक्ट में सिर्फ 70 हैक्टेयर ही जमीन ही अधिग्रहित करनी होगी। भोपाल-देवास सिक्स लेन पेव्हड शोल्डर के साथ बनेगा। इसकी प्रस्तावित लागत 3734 करोड़ है।

टोल प्लाजा बनेंगे अड़चन, क्योंकि रोज 70 लाख टोल टैक्स मिलता है ... 141 किमी लंबे भोपाल-देवास फोरलेन पर तीन टोल हैं। इनसे रोज 70 लाख टोल टैक्स मिलता है। 2010 में बीओटी पर बने पहले फोरलेन में टोल वसूली का एग्रीमेंट उस समय निर्माता के साथ 2033 तक के लिए हुआ है। कोविड की वजह से इसमें 257 दिन की वृद्धि कर दी गई है। यदि भोपाल-देवास को 6 लेन करना है तो टोल को एग्रीमेंट की शर्तों के मुताबिक खत्म करना होगा। हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

SOURCE : Dainik Bhaskar

Swarnim Cityscapes Bhopal

Comments

Popular posts from this blog

अब घर बैठे-बैठे पाएं व्हाट्सऐप पर खसरा खतौनी नकल

Swarnim Cityscapes - Real Estate Services