अब घर बैठे-बैठे पाएं व्हाट्सऐप पर खसरा खतौनी नकल

 

इस पोर्टल के ज़रिए आप खसरा, खतौनी, भू-नक्शा, और अन्य भूमि संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। URL https://webgis2.mpbhulekh.gov.in

Login करने के बाद, यूजर्स नीचे दी गई भूमि संबंधी जानकारियाँ पा सकते हैं -

  • खसरा नंबर (Khasra Details)

  • खतौनी/अधिकार अभिलेख (Khatoni/ RoR)

  • भू-नक्शा (Land Map/ Bhu Naksha)

  • भूमि स्वामित्व की स्थिति

  • ऑनलाइन रिकॉर्ड डाउनलोड व प्रिंट सुविधा

इसके साथ ही, Web GIS 2.0 पोर्टल पर नागरिकों को डिजिटल नक्शे पर ज़मीन की लोकेशन देखने, प्लॉट/खेत की सीमाएँ पहचानने और ऑनलाइन प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त करने की सुविधा भी मिलती है।

ऑनलाइन मिलेंगी ये सुविधाएं

MP Bhulekh Portal से संबंधित इस पोर्टल से नागरिकों को घर बैठे-बैठे कई सुविधाएँ मिल जाएंगी। वेब जीआईएस 2.0 में वेब पोर्टल ही नहीं इसका मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। इसके माध्यम से खसरे की प्रमाणित प्रतिलिपि व्हाट्सऐप पर मिल जायेगी। इस पोर्टल के ज़रिए ओटीपी आधारित ई-केवाईसी भी किया जा सकता है। इस पोर्टल से किसान अब अपनी जमीन के रिकॉर्ड, खसरा संख्या और नक्शे आदि की जानकारी ऑनलाइन पा सकेंगे। 

  • नागरिक अब अपनी ज़मीन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • Web GIS 2.0 के साथ एक मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है, जिससे यूजर्स कहीं भी, कभी भी अपनी ज़मीन की पा सकते हैं।
  • ओटीपी आधारित ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल से खसरे की प्रमाणित प्रतिलिपि अब व्हाट्सएप के माध्यम से भी पाई जा सकती है।
  • नागरिक एक ही आवेदन में कई भू-लेख चुन और पा सकते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

पूर्वी बायपास समेत पूरा रिंग रोड अब 6 लेन:भोपाल पश्चिमी बायपास का नया रूट... अब 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होगा, फंदा जोड़ के आगे इंदौर रोड से जुड़ेगा

Swarnim Cityscapes - Real Estate Services