पूर्वी बायपास समेत पूरा रिंग रोड अब 6 लेन:भोपाल पश्चिमी बायपास का नया रूट... अब 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होगा, फंदा जोड़ के आगे इंदौर रोड से जुड़ेगा
भोपाल के पश्चिमी बायपास का रास्ता साफ हो गया है। इसके रूट में मामूली बदलाव के साथ अब यह 11 मील के पास प्रतापपुरा से शुरू होकर इंदौर रोड पर फंदा जोड़ से आधा किमी आगे मिलेगा। यह नया बायपास 6 लेन का होगा। इसके साथ ही पुराने 4 लेन पूर्वी बायपास को भी सिक्स लेन किया जाएगा। SOURCE : Dainik Bhaskar पूरा भोपाल देवास कॉरिडोर भी सिक्स लेन होगा। इसमें तीन नए फ्लाईओवर बनेंगे जो 8 लेन के होंगे। मप्र रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (आरडीसी) यह काम करेगा। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 7000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। राजधानी के पश्चिमी बायपास के नए रूट पर आरडीसी की हाल ही में सीएम की अध्यक्षता में हुई बोर्ड मीटिंग में सहमति बन गई है। बायपास के नए रूट में रातापानी टाइगर रिजर्व का महाबड़िया स्थित बफर क्षेत्र और समसगढ़ का शिवमंदिर बाहर होगा। नए रूट के साथ पश्चिमी बायपास बनने से भोपाल के चारों तरफ रिंग रोड हो जाएगा। Property In bhopal 1. पश्चिमी बायपास नया रूट रातापानी टाइगर रिजर्व के बफर के बाहर से गुजरेगा भोपाल पश्चिमी बायपास पहले मंडीदीप के आगे इटायाकलां से शुरू होकर फंदा जोड़ तक जाना था। नए रूट में यह...